लेवी के साथ पीएलएफआइ के दो उग्रवादी गिरफ्तार

Updated at : 30 Mar 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
लेवी के साथ पीएलएफआइ के दो उग्रवादी गिरफ्तार

खूंटी : रहू पुलिस ने 27 मार्च की रात पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. इनमें मुरहू का राजकुमार जेठी उर्फ बंगाली उर्फ चरकू व शक्ति कुमार शामिल है. इनके पास से एक पिस्टल, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, लेवी वसूली के 25 हजार नकद, लेवी का चंदा रसीद दो, एक […]

विज्ञापन
खूंटी : रहू पुलिस ने 27 मार्च की रात पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. इनमें मुरहू का राजकुमार जेठी उर्फ बंगाली उर्फ चरकू व शक्ति कुमार शामिल है. इनके पास से एक पिस्टल, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, लेवी वसूली के 25 हजार नकद, लेवी का चंदा रसीद दो, एक लेटर पैड बरामद किया गया.
एसपी अनीस गुप्ता को सूचना मिली थी कि उक्त दोनों उग्रवादी मुरहू के व्यवसायियों से लेवी की राशि वसूल कर जोनल कमांडर को पहुंचाने जा रहे है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ रणवीर सिंह व थानेदार अहमद अली ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने संगठन के स्थानीय सदस्यों के नाम का खुलासा किया है. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है. गिरफ्तार उग्रवादियों को पूछताछ के बाद 28 मार्च की शाम खूंटी जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola