मुरहू में युवक की हत्या
Updated at : 20 Mar 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के चाकोमदा गांव के समीप कच्ची पथ के किनारे 18 मार्च की रात अपराधियों ने एक युवक (28 वर्ष) की गला रेत कर व सिर पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. शव की शिनाख्त अलटंडा निवासी अनिल बोदरा के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक अनिल बोदरा दागी किस्म […]
विज्ञापन
खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के चाकोमदा गांव के समीप कच्ची पथ के किनारे 18 मार्च की रात अपराधियों ने एक युवक (28 वर्ष) की गला रेत कर व सिर पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. शव की शिनाख्त अलटंडा निवासी अनिल बोदरा के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक अनिल बोदरा दागी किस्म का युवक था. 18 मार्च को वह एक सहयोगी राजू के साथ मुरहू के गुल्लू बाजार गया था.
बाजार में उसने एक युवती से छेड़छाड़ की थी. कुछ दुकानदारों से जबरन राशि भी वसूला था. इसकी सूचना पहले से मौजूद एक संगठन के लोगों को मिली. संगठन के लोगों ने दोनों युवकों का अपहरण कर लिया. बाद में अनिल बोदरा की हत्या कर दी गयी जबकि राजू को छोड़ दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल खूंटी में पोस्टमार्टम कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




