आराधना के पुरस्कृत होने से जिला गौरवान्वित

Updated at : 10 Mar 2016 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
आराधना के पुरस्कृत होने से जिला गौरवान्वित

खूंटी : खूंटी महिला थाना की प्रभारी आराधना सिंह को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में महिला आयोग ने सम्मानित किया. इससे जिले की पुलिस व जनता खुश है. महिला थानेदार आराधना सिंह को गत एक वर्ष में ट्रैफिकिंग रेसक्यू अभियान में मानव तस्करी से जुड़े 66 मानव तस्कर को गिरफ्तार करने पर यह सम्मान […]

विज्ञापन
खूंटी : खूंटी महिला थाना की प्रभारी आराधना सिंह को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में महिला आयोग ने सम्मानित किया. इससे जिले की पुलिस व जनता खुश है. महिला थानेदार आराधना सिंह को गत एक वर्ष में ट्रैफिकिंग रेसक्यू अभियान में मानव तस्करी से जुड़े 66 मानव तस्कर को गिरफ्तार करने पर यह सम्मान दिया गया है.
वहीं उन्होंने विभिन्न बड़े शहरों से ट्रैफिकिंग की शिकार हुई 100 से ज्यादा लड़कियों को बरामद कर उनके परिजनों को हवाले किया. दिल्ली राज्य महिला आयोग के द्वारा आयोजित एक समारोह में रिटायर्ड जस्टिस एसएन अग्रवाल ने आराधना सिंह को मोमेंटो प्रदान किया.
कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मणिवाल आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola