बमभोले से गूंजा आम्रेश्वर धाम

Updated at : 08 Mar 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
बमभोले से गूंजा आम्रेश्वर धाम

महाशिवरात्रि पर्व खूंटी समेत विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से मनाया गया. भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की. देर शाम कई शिव मंदिरों में शिव विवाह का आयोजन हुआ. इससे पूर्व शिव बारात निकाली गयी. झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. खूंटी : खूंटी तथा आसपास के प्रखंडों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से […]

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व खूंटी समेत विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से मनाया गया. भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की. देर शाम कई शिव मंदिरों में शिव विवाह का आयोजन हुआ. इससे पूर्व शिव बारात निकाली गयी. झांकी आकर्षण का केंद्र रहा.
खूंटी : खूंटी तथा आसपास के प्रखंडों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया. भक्तों ने उपवास रख शिवालयों में जलाभिषेक किया.
परिवार के सुखमय जीवन की कामना की. इधर, महाशिवरात्रि को लेकर अंगराबाड़ी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी. यहां रांची सहित अन्य शहरों से भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे.
धाम परिसर को सोमवार तड़के ही खोल दिया गया था. जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से भक्तों की कतार लगी थी. यहां भक्तों का आना-जाना दिन भर जारी रहा. महिलाअों की संख्या ज्यादा थी. सभी बाबा के दर्शन को बेताब दिखे.
धाम स्थित दुर्गा, काली, बजरंगबली व राम मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी गयी. आम्रेश्वर धाम में मेला भी लगा. पर्व को लेकर मंदिरों की विशेष सजावट की गयी थी.
भक्तों की सेवा में आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, मुनीनाथ मिश्र, संतोष पोद्दार, श्रीपाल जैन, महेंद्र भगत, प्रेमचंद महतो, जगदीश नाग, मनोज कुमार, कैलाश भगत, दुर्गा महतो, सत्यजीत कुंडू, हरिहर कर, मुकेश मिश्र, सुखदेव भगत, आनंद वर्मा आदि सक्रिय दिखे. इधर, सोनपुरगढ़ स्थित माता नकटी मंदिर, खूंटी के बूढ़ा महादेव, नामकोम व जियारप्पा शिवालय में भी काफी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola