50 लाख रुपये का पंप हाउस बरबाद

Updated at : 06 Mar 2016 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
50 लाख रुपये का पंप हाउस बरबाद

डकरा : सुभाष नगर कॉलोनी में आठ वर्ष पूर्व बना पंप हाउस आज पूरी तरह बरबाद हो चुका है. पंप हाउस के लिए बनाये गये कमरे की बुनियाद की ईंट तक चोरी हो चुकी है. पाइप, बिजली के खंभे, मोटर आदि सब गायब हो गये हैं. ज्ञात हो कि एक योजना के अनुसार यहां सीसीएल […]

विज्ञापन
डकरा : सुभाष नगर कॉलोनी में आठ वर्ष पूर्व बना पंप हाउस आज पूरी तरह बरबाद हो चुका है. पंप हाउस के लिए बनाये गये कमरे की बुनियाद की ईंट तक चोरी हो चुकी है. पाइप, बिजली के खंभे, मोटर आदि सब गायब हो गये हैं. ज्ञात हो कि एक योजना के अनुसार यहां सीसीएल ने हैवी बोरिंग कराया था. यहां से डकरा फिल्टर प्लांट तक पाइप लाइन बिछायी गयी थी.
लगभग 50 लाख की लागत से हुए इस काम का उद्देश्य था यहां से पानी डकरा फिल्टर प्लांट पहुंचाना अौर वहां से पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई करना. लेकिन पूरा काम होने के बाद पता चला कि पानी पीने लायक ही नहीं है. इसके बाद मोटर हमेशा के लिए बंद कर दिया गया. जानकार बताते हैं कि थोड़े खर्च के बाद पानी को पीने लायक बनाया जा सकता था, लेकिन अब तो यहां कुछ भी नहीं बचा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola