सीसीएल सीएमडी ने दी कई सौगात
Updated at : 05 Mar 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

सीसीएल सीएमडी शुक्रवार को पिपरवार क्षेत्र के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों का उदघाटन किया. पिपरवार : सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह ने शुक्रवार को पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने महाप्रबंधक कार्यालय में बायोमेट्रिक सिस्टम, बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में कार्डियक मोनेटरिंग सिस्टम व मेगा हेल्थ कैंप, वसंत विहार में […]
विज्ञापन
सीसीएल सीएमडी शुक्रवार को पिपरवार क्षेत्र के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों का उदघाटन किया.
पिपरवार : सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह ने शुक्रवार को पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने महाप्रबंधक कार्यालय में बायोमेट्रिक सिस्टम, बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में कार्डियक मोनेटरिंग सिस्टम व मेगा हेल्थ कैंप, वसंत विहार में महिला वृद्धाश्रम, बचरा पुराने शॉपिंग सेंटर के समीप दिव्यांग केंद्र व महिला सिलाई प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया. मौके पर सीसीएल के कई अधिकारियों सहित पिपरवार महाप्रबंधक व क्षेत्रीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे. दोपहर बाद करीब एक बजे सीएमडी पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे.
जीएम चरण सिंह सहित क्षेत्र के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. सीएमडी ने महाप्रबंधक कार्यालय में बायोमेट्रिक सिस्टम का उदघाटन किया. इसके बाद सीएमडी ने बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में लगायी गयी कार्डियक मोनेटरिंग मशीन का रिमोट का बटन दबा कर उदघाटन किया. इस दौरान एक महिला मरीज की चिकित्सा जारी थी. सीएमडी ने मेगा हेल्थ कैंप का उदघाटन करने के बाद चिकित्सकों के कई स्टॉलों का जायजा भी लिया. इसके बाद अस्पताल में भरती मरीजों के बीच फल बांटे व उनका हालचाल पूछा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




