ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, खलासी घायल
Updated at : 29 Feb 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर से झारसुगुड़ा जा रहा था आयरन लदा ट्रक खूंटी : खूंटी-तमाड़ पथ जिकिलता पुल के मुहान पर रविवार की दोपहर एक आयरन लदा ट्रक (ओआर05एसी-3571) अनियंत्रित होकर पलट गया. उक्त ट्रक जमशेदपुर से झारसुगुड़ा जा रहा था. दुर्घटना में चालक अनिल गोप बाल-बल बचा. वहीं खलासी लाला सोय ट्रक के केबिन में दब गया. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर से झारसुगुड़ा जा रहा था आयरन लदा ट्रक
खूंटी : खूंटी-तमाड़ पथ जिकिलता पुल के मुहान पर रविवार की दोपहर एक आयरन लदा ट्रक (ओआर05एसी-3571) अनियंत्रित होकर पलट गया. उक्त ट्रक जमशेदपुर से झारसुगुड़ा जा रहा था. दुर्घटना में चालक अनिल गोप बाल-बल बचा. वहीं खलासी लाला सोय ट्रक के केबिन में दब गया.
सूचना मिलते ही खूंटी थानेदार अरुण कुमार दुबे सदल-बल पहुंचे. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी दुर्घटनास्थल पर जुट गये. सभी ने केबिन में दबे खलासी को निकालने की कोशिश की, पर सफल नहीं हो पाये. बाद में जेसीबी की मदद से केबिन को तोड़ कर खलासी को बाहर निकाला गया. उसके दोनों पैर में चोटें आयी है. इलाज सदर अस्पताल खूंटी में किया गया. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




