पुल निर्माण स्थल पर मिला माओवादी का परचा

Updated at : 18 Feb 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
पुल निर्माण स्थल पर मिला माओवादी का परचा

खलारी : खलारी-मैक्लुस्कीगंज थाना की सीमा पर सोनाडुबी नदी पर डेमधौड़ा के निकट निर्माणाधीन पुल के निकट मंगलवार की रात भाकपा माओवादी के श्रवण जी के नाम का परचा मिला है. परचा में लिखा है काम बंद कीजिए नहीं तो घटना की जिम्मेवारी स्वयं की होगी. जिस वक्त पुल निर्माण स्थल पर परचा साटा जा […]

विज्ञापन
खलारी : खलारी-मैक्लुस्कीगंज थाना की सीमा पर सोनाडुबी नदी पर डेमधौड़ा के निकट निर्माणाधीन पुल के निकट मंगलवार की रात भाकपा माओवादी के श्रवण जी के नाम का परचा मिला है. परचा में लिखा है काम बंद कीजिए नहीं तो घटना की जिम्मेवारी स्वयं की होगी.
जिस वक्त पुल निर्माण स्थल पर परचा साटा जा रहा था, उस समय अज्ञात युवकों द्वारा दो फायरिंग भी किये जाने की बात कही जा रही है. सूचना मिलने पर खलारी पुलिस निर्माण स्थल पर जाकर परचा ले आयी. नजदीक में ही एक बारात भी आयी थी, जहां बारातियों की ओर से आतिशबाजी की जा रही थी. इसलिए आवाज पटाखे की थी या गोली की, इसपर संशय बना हुआ है. पुलिस इंस्पेक्टर आरके रमण ने बताया कि जिस तरह का परचा ट्रैक्टर आगजनी के स्थान पर मिला था यहां भी उसी तरह का मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola