खलारी में चिकित्सा व्यवस्था चरमरायी
Updated at : 05 Feb 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर कार्यरत एएनएम व जीएनएम के हड़ताल पर चले जाने से खलारी की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गयी है. हड़ताल की वजह से बच्चों को एक माह से कोई टीका नहीं लग रहा है. न ही परिवार नियोजन ऑपरेशन कार्यक्रम चल रहा है. अनुबंधकर्मी एएनएम अर्पणा उरांव ने बताया कि […]
विज्ञापन
खलारी : स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर कार्यरत एएनएम व जीएनएम के हड़ताल पर चले जाने से खलारी की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गयी है. हड़ताल की वजह से बच्चों को एक माह से कोई टीका नहीं लग रहा है. न ही परिवार नियोजन ऑपरेशन कार्यक्रम चल रहा है. अनुबंधकर्मी एएनएम अर्पणा उरांव ने बताया कि एक माह से उनका संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही. खलारी में अनुबंध पर तीन एएनएम कार्यरत हैं. एएनएम अर्पणा उरांव ने विद्यायक डॉ जीतूचरण राम से सरकार को अनुबंध कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




