असफलता से घबराये नहीं

Updated at : 04 Feb 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
असफलता से घबराये नहीं

खूंटी : संघर्ष जितना कठिन होता है, जीत उतनी ही शानदार होती है. असफलता से खिलाड़ियों को घबराने के बजाये अपनी खामियों में सुधार लाने की जरूरत है. उक्त बातें जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिलेश कुमार सिन्हा ने कही. वे बुधवार को लोयला मैदान खूंटी में आयोजित संयुक्त विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में बोल […]

विज्ञापन
खूंटी : संघर्ष जितना कठिन होता है, जीत उतनी ही शानदार होती है. असफलता से खिलाड़ियों को घबराने के बजाये अपनी खामियों में सुधार लाने की जरूरत है.
उक्त बातें जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिलेश कुमार सिन्हा ने कही. वे बुधवार को लोयला मैदान खूंटी में आयोजित संयुक्त विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है. प्रबंधन ने कई स्कूलों के बच्चों को एक मंच पर लाकर अच्छा उदाहरण पेश किया है. विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने कहा कि सभी विद्यालय अच्छी शिक्षा व अनुशासन देकर समाज को गढ़ने का काम कर रहे हैं.
मौके पर विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट किया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. स्वागत भाषण फादर अगुस्तीन कुजूर व मंच संचालन प्राचार्य प्रदीप केरकेट्टा ने किया.
इस अवसर पर बिनेदिक बारला, सिस्टर संगीता, सिस्टर सलोमी, सिस्टर ग्रेस एक्का, जेवियर बोदरा, पीटर कोनगाड़ी, नौरी पूर्ति, शांति मुंडू, उषा होरो, अमृत लकड़ा, हेजाज असदक, रूपेश, किशोर बोदरा, मोरिस होरो, अमृत सिंह, जेन खालखो, शांता खाखा समेत के लोयला उच्च विद्यालय व इंटर कॉलेज, उर्सुलाइन उच्च व मध्य विद्यालय, संत मिखायल मध्य विद्यालय, लोयला इंगलिश मीडियम स्कूल व अन्य स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola