पूर्व कमांडेंट यूएन मिशन में अफ्रीका गये
Updated at : 04 Feb 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : सीआरपीएफ 94 बटालियन के पूर्व कमांडेंट रवींद्र भगत यूएन मिशन के तहत अफ्रीका के लाइबिरिया जाने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हुए. इससे पूर्व सीआरपीएफ 94 बटालियन कैंप में समारोह आयोजित कर रवींद्र भगत को विदाई दी गयी. मौके पर सीआरपीएफ 94 बटालियन के कमांडेंट राजकुमार ने कहा कि पूर्व कमांडेंट रवींद्र […]
विज्ञापन
खूंटी : सीआरपीएफ 94 बटालियन के पूर्व कमांडेंट रवींद्र भगत यूएन मिशन के तहत अफ्रीका के लाइबिरिया जाने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हुए. इससे पूर्व सीआरपीएफ 94 बटालियन कैंप में समारोह आयोजित कर रवींद्र भगत को विदाई दी गयी. मौके पर सीआरपीएफ 94 बटालियन के कमांडेंट राजकुमार ने कहा कि पूर्व कमांडेंट रवींद्र भगत अपनी टीम के साथ एक बड़े टास्क पर जा रहे हैं.
देश ने बड़ी जिम्मेवारी उन्हें दी है. यह बटालियन के लिए गर्व की बात है. पूर्व कमांडेंट रवींद्र भगत ने कहा कि वे साथियों की उम्मीदों पर खरा उतर कर बटालियन का सिर और ऊंचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
श्री भगत के साथ विदेश जानेवाली टीम में 120 जवान व अधिकारी शामिल हैं. पीस किपिंग मिशन के तहत रवींद्र भगत एक साल तक अपनी बटालियन के साथ लाइबिरिया में सेवा देंगे. विदाई समारोह में सीएमओ रवींद्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी ओम हरि, अनुराग राज, पंकज मिश्र, विजय शंकर(तीनों उपकमांडेंट), सूबेदार मेजर अजीत अधिकारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




