कोयला मंत्रालय की टीम ने किया निरीक्षण

Updated at : 02 Feb 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला मंत्रालय की टीम ने किया निरीक्षण

पिपरवार : कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी पी प्रभाकर राव व सहायक एमएस भुटानी ने सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया़ पिपरवार क्षेत्र द्वारा रेलवे रैक से होने वाले डिस्पैच से जुड़े कोयले की साइज व गुणवत्ता की भौतिक जांच के सिलसिले में आयी टीम ने […]

विज्ञापन
पिपरवार : कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी पी प्रभाकर राव व सहायक एमएस भुटानी ने सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया़
पिपरवार क्षेत्र द्वारा रेलवे रैक से होने वाले डिस्पैच से जुड़े कोयले की साइज व गुणवत्ता की भौतिक जांच के सिलसिले में आयी टीम ने आरसीएम व बचरा साइडिंग, खदान में लगी सरफेस माइनर मशीन, कोल वाशरी प्लांट व क्षेत्रीय प्रयोगशाला का निरीक्षण किया़
रेलवे के माध्यम से क्षेत्र से होने वाले कोयला डिस्पैच में निर्धारित साइज (माइनस 100एमएम) व क्वालिटी के संबंध में मिली शिकायत के बाद इसकी जांच के लिए उक्त टीम को मंत्रालय द्वारा पिपरवार भेजा गया था़ जांच टीम क्षेत्र भ्रमण के बाद प्रयोगशाला कर्मियों से गुणवत्ता व साइज के संबंध में विस्तार से पूछताछ की व प्रयोगशाला की कार्यशैली से अवगत हुई़
मौके पर सीसीएल जीएम सेल्स एंड मार्केटिंग राजीव गुप्ता, जीएम इएंडएम एके सिंह, पिपरवार जीएम चरण सिंह, वाशरी पीओ डीसी त्रिपाठी, सेल्स ऑफिसर के युसुपदम, साइडिंग मैनेजर विशपनाथ, केमिस्ट गौतम गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola