मैनेजर को बंधक बनाया ओवरमैन की पिटाई
Updated at : 02 Feb 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

ब्लास्टिंग का पत्थर बिजैन में गिरने से ग्रामीण गुस्साये पिपरवार : अशोक परियोजना खदान में हुई ब्लास्टिंग का पत्थर बिजैन में गिरने से गुस्साये ग्रामीणों के खदान पहुंच कर दो अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने की सूचना मिली है. जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम अशोक खदान के पैच एक में काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों […]
विज्ञापन
ब्लास्टिंग का पत्थर बिजैन में गिरने से ग्रामीण गुस्साये
पिपरवार : अशोक परियोजना खदान में हुई ब्लास्टिंग का पत्थर बिजैन में गिरने से गुस्साये ग्रामीणों के खदान पहुंच कर दो अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने की सूचना मिली है.
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम अशोक खदान के पैच एक में काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने ओवरमैन बीके श्रीवास्वत की पिटाई कर दी.
जबकि मौके पर मौजूद मैनेजर श्रवण कुमार के साथ दुर्व्यवहार कर दो घंटे तक बंधक बनाये रखा. भुक्तभोगी मैनेजर श्रवण कुमार ने बताया कि ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. काफी समझाने के बाद भी गाली–गलौच पर उतारू थे. खदान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण अधिकारी ने दो घंटे का समय बेबसी में बिताने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




