समय पर इलाज से बच सकती है जान

Updated at : 30 Jan 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
समय पर इलाज से बच सकती है जान

खूंटी : किसी हादसे के बाद प्राथमिक उपचार सही ढंग से हो, तो घायल की जान बचने की संभावना ज्यादा रहती है. उक्त बातें देवकमल अस्पताल रांची के वरीय सर्जन डॉ अनंत कुमार ने कही. वे शुक्रवार को सदर अस्पताल खूंटी में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे. कार्यशाला का आयोजन जिला पुलिस विभाग व […]

विज्ञापन
खूंटी : किसी हादसे के बाद प्राथमिक उपचार सही ढंग से हो, तो घायल की जान बचने की संभावना ज्यादा रहती है. उक्त बातें देवकमल अस्पताल रांची के वरीय सर्जन डॉ अनंत कुमार ने कही.
वे शुक्रवार को सदर अस्पताल खूंटी में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे. कार्यशाला का आयोजन जिला पुलिस विभाग व सदर अस्पताल खूंटी द्वारा किया गया था. डॉ अनंत कुमार व विनीता बताया कि अगर किसी हादसे में अंगुली कट जाये, तो उसे लेकर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए.
दर्द होने पर पारासिटामोल दवा उपयोग कर सकते हैं. कटे हुए अंग को तीन घंटे के अंदर दुबारा जोड़ा जा सकता है. उन्होंने बताया की मुंह में चोट आने पर घायल को सीधे नहीं लिटाना चाहिए. ऐसे करने से खून मुंह से होते हुए फेफड़े में चला जाता है. फेफड़े में खून जाने से घायल को बचाना मुश्किल हो जाता है.
ऐसे घायलों को तिरछा लिटा कर अस्पताल लाना चाहिए. हाथ या पैर में कटने से खून बह रहा हो, तो उस हिस्से को ऊपर कर देने से खून का बहना काफी हद तक कम हो जाता है. कार्यशाला में सीएस डॉ बिनोद उरांव, एसीएमओ डॉ रामरेखा प्रसाद, एएसपी डॉ पीआर मिश्र, एसडीपीओ दीपक शर्मा, विजय महतो, इंस्पेक्टर कमल किशोर, डीपीएम काननबाला तिर्की आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola