महंगी शिक्षा बनी परेशानी का सबब: विधायक
Updated at : 30 Jan 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

धूमधाम से मना गुरुकुल विद्या निकेतन का वार्षिकोत्सव बुंडू : आज के युग में महंगी होती शिक्षा से अभिभावक परेशान का सबब बन गयी है. वहीं पांच परगना में मध्यम वर्गीय परिवार से आनेवाले विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल वरदान साबित हो रहा है. उक्त बातें विधायक विकास सिंह मुंडा ने कही. वे शुक्रवार को नवरात्रि […]
विज्ञापन
धूमधाम से मना गुरुकुल विद्या निकेतन का वार्षिकोत्सव
बुंडू : आज के युग में महंगी होती शिक्षा से अभिभावक परेशान का सबब बन गयी है. वहीं पांच परगना में मध्यम वर्गीय परिवार से आनेवाले विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल वरदान साबित हो रहा है. उक्त बातें विधायक विकास सिंह मुंडा ने कही.
वे शुक्रवार को नवरात्रि टोली बुंडू स्थित गुरुकुल विद्या निकेतन के वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने विद्यालय के एक गरीब बच्चे को पढ़ाने तथा अव्वल आनेवाले विद्यार्थी को गोल देने की भी बात कही. साथ ही स्कूल को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया.
शिक्षाविद् असीत वरण कुंडू ने भी की प्रशंसा की. समारोह में अध्यक्ष अनूप चेल ने अनुमंडल में टॉप करनेवाले विद्यार्थी को गोल्ड मेडल देने की घोषणा की. मैट्रिक की परीक्षा में टॉप टेन स्थान पानेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इससे पूर्व बुंडू एसडीएम आकांक्षा रंजन ने कार्यक्रम का उदघाटन किया.
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष राधा देवी, उपप्रमुख प्रिया कुमारी, बीडीओ सलमान जफर खिजरी , सीओ राजेश कुमार , बीइइओ अवधेश शर्मा, समाजसेवी रवि गोंझू, कवि नायक, दीपक जायसवाल, रंजीत लाहेरी, विनय जायसवाल ,रवि घोष, कार्तिक प्रमाणिक, पप्पू चौधरी, उज्जवल धीवर , पंचानन महतो, अर्जुन गोराई आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




