बुंडू : टुसू मेले में उमड़ी लोगों की भीड़

Updated at : 26 Jan 2016 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
बुंडू : टुसू मेले में उमड़ी लोगों की भीड़

बुंडू़ : टुसू पर्व को लेकर सोमवार को बुंडू के एदलहातु स्थित सूर्य मंदिर परिसर में टुसू मेला लगा़ मेले में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आकर्षक टुसू लेकर नाचते-गाते पहुंचे़ मेला आयोजन समिति की ओर से टुसू चौड़ल दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया़ चौड़ल में प्रथम पुरस्कार अर्जुन मोहन लीपुडीह, […]

विज्ञापन
बुंडू़ : टुसू पर्व को लेकर सोमवार को बुंडू के एदलहातु स्थित सूर्य मंदिर परिसर में टुसू मेला लगा़ मेले में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आकर्षक टुसू लेकर नाचते-गाते पहुंचे़ मेला आयोजन समिति की ओर से टुसू चौड़ल दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया़
चौड़ल में प्रथम पुरस्कार अर्जुन मोहन लीपुडीह, द्वितीय बासुकी देवी राहे व तृतीय पुरस्कार आनंद मुंडा करांबू को मिला़ मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने में एसडीएम बुंडू आकांक्षा रंजन, डीएसपी पवन कुमार, बीडीओ सलमान जफर खिजरी , सीओ राजेश कुमार, बुंडू के थानेदार बिनोद कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे़
मेले के आयोजन में रामदुर्लभ मुंडा, जिप सदस्य रमनी बाला, बीना मुंडा , बालकृष्ण सिंह मुंडा, पूर्व जिप सदस्य विनय सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया चंडी कुमार मुंडा, धनंजय महतो, मुक्ति पद महतो, प्रताप सिंह मुंडा, प्रमोद कुमार, धनु नाग, मानसिंह महतो व दुर्लभ महतो ने सराहनीय भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola