मांगें पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Updated at : 22 Jan 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : असंगठित मजदूरों की बैठक कृष्णा चौधरी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर प्रबंधन से मजदूरों को रेस्ट देने, बैंक से वेतन का भुगतान करने, सीएमपीएफ का पासबुक देने, मजदूरों को वेतन प्रत्येक माह की 10 तारीख तक भुगतान करने, मजदूर के बकाया बोनस देने, मजदूरों को प्रत्येक वर्ष महंगाई भत्ता देने व आठ […]
विज्ञापन
खलारी : असंगठित मजदूरों की बैठक कृष्णा चौधरी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर प्रबंधन से मजदूरों को रेस्ट देने, बैंक से वेतन का भुगतान करने, सीएमपीएफ का पासबुक देने, मजदूरों को वेतन प्रत्येक माह की 10 तारीख तक भुगतान करने, मजदूर के बकाया बोनस देने, मजदूरों को प्रत्येक वर्ष महंगाई भत्ता देने व आठ घंटे ही ड्यूटी कराने की मांग की गयी.
जिप सदस्य सह मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि मजदूरों को छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मजदूरों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गयी, तो फरवरी माह से आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. बैठक में राजू चौहान, अमीन अंसारी, अरविंद कुमार, कामेश्वर तुरी, फिरोज अंसारी, नीरज तिवारी, उपेंद्र कुमार, सुजीत खलखो, अजय कुमार, बबलू, ज्वाला कुमार सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




