कोचिंग सेंटर खुला, मिलेगी तकनीकी शिक्षा

Updated at : 17 Jan 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर खुला, मिलेगी तकनीकी शिक्षा

खूंटी : सरकार द्वारा एसएस हाई स्कूल खूंटी में तकनीकी शिक्षा देने के लिए विशेष कोचिंग सेंटर खोला गया. इसका उदघाटन शनिवार को डीसी डॉ प्रसाद कृष्ण बाघमारे ने किया. मौके पर डीसी ने कहा कि कोचिंग सेंटर में प्रथम चरण में 80 एसटी, एससी व ओबीसी विद्यार्थियों का चयन किया गया है, इसमें नौवीं […]

विज्ञापन
खूंटी : सरकार द्वारा एसएस हाई स्कूल खूंटी में तकनीकी शिक्षा देने के लिए विशेष कोचिंग सेंटर खोला गया. इसका उदघाटन शनिवार को डीसी डॉ प्रसाद कृष्ण बाघमारे ने किया. मौके पर डीसी ने कहा कि कोचिंग सेंटर में प्रथम चरण में 80 एसटी, एससी व ओबीसी विद्यार्थियों का चयन किया गया है, इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हैं.
विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए 11 शिक्षकों का चयन किया गया है. कोचिंग सेंटर में नि:शुल्क शिक्षा दी जयेगी. साथ ही चयनित विद्यार्थियों के आने-जाने का खर्चा और अल्पाहार की व्यवस्था होगी.
डीसी ने बताया कि अन्य विद्यार्थी भी कोचिंग सेंटर में पढ़ना चाहते है, तो वे आ सकते हैं, लेकिन आने-जाने का खर्च व अन्य लाभ नहीं मिलेंगे. मौके पर एसडीओ नीरज कुमारी ने कहा कि कोचिंग सेंटर तकनीकी शिक्षा देने में मील का पत्थर साबित होगा. इस अवसर पर डीडीसी शशिधर मंडल, डीइओ मिथिलेश सिन्हा,डीपीआरओ रोहित कुमार, प्राचार्या अनिमा तिर्की आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola