आर्किड में हंगामा, पहुंची पुलिस

Updated at : 15 Jan 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
आर्किड में हंगामा, पहुंची पुलिस

रांची : आर्किड मेडिकल सेंटर में गुरुवार को मरीज की मौत के बाद जम कर हंगामा हुआ. परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि मरीज की स्थिति की उन्हें सही जानकारी नहीं दी गयी, मिलने तक नहीं दिया […]

विज्ञापन
रांची : आर्किड मेडिकल सेंटर में गुरुवार को मरीज की मौत के बाद जम कर हंगामा हुआ. परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि मरीज की स्थिति की उन्हें सही जानकारी नहीं दी गयी, मिलने तक नहीं दिया गया.
परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा जा रहा था कि मरीज की स्थिति में सुधार है, जबकि मरीज की मौत दोपहर में ही हो गयी थी. मौत की सूचना उन्हें शाम में दी गयी. इधर, हंगामे को देख अस्पताल प्रबंधन की ओर से द्वारा पुलिस को बुला लिया गया था.
यह हंगामा करीब तीन घंटे तक चला. इस बीच पुलिसकर्मियों और परिजनों में नोकझोंक भी हुई. परिजनों का कहना था कि इतने देर बाद भी अस्पताल प्रबंधन का कोई अधिकारी मिलने नहीं आया.
आइटीआइ की रहनेवाली गीता सत्पथी (65 वर्ष) को परिजनों ने 10 दिन पूर्व अस्पताल में भरती कराया था. परिजनों का कहना था कि इलाज में चार लाख रुपया खर्च हो गया, लेकिन मरीज को चिकित्सक नहीं बचा पाये. यदि सही से इलाज हुआ होता, तो मरीज की जान बच सकती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola