बजरंग मेले में उमड़े लोग

Updated at : 02 Jan 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
बजरंग मेले में उमड़े लोग

मुर्गा लड़ाई व पांता नाच रहे आकर्षण मुरी : उरांगगढ़ा नदी पुल के समीप बजरंग मेला लगा. मेले में अतिथि के रूप में जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, पूर्व जिप सदस्य सुशील कुमार महतो, कांग्रेस युवा महासचिव राकेश किरण महतो व प्रकाश महतो मौजूद थे. वक्ताओं ने मेला के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. […]

विज्ञापन
मुर्गा लड़ाई व पांता नाच रहे आकर्षण
मुरी : उरांगगढ़ा नदी पुल के समीप बजरंग मेला लगा. मेले में अतिथि के रूप में जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, पूर्व जिप सदस्य सुशील कुमार महतो, कांग्रेस युवा महासचिव राकेश किरण महतो व प्रकाश महतो मौजूद थे.
वक्ताओं ने मेला के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. इससे पूर्व मेला परिसर स्थित बजरंग बली के मंदिर में पंडित मनोरंजन उपाध्याय ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद मेला की शुरुआत हुई. मेले में मुर्गा लड़ाई, पांचा नाच व टुसू गीत आकर्षण का केंद्र रहा. मेले में खाने-पीने के अलावा सौंदर्य प्रसाधन की कई दुकानें सजी थी. पश्चिम बंगाल के उस्ताद रामकृष्ण महतो ने पांता नाच प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा. वहीं मेले में बेहतर टुसू लाने वालों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया.
आयोजन को सफल बनाने में मेला समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, सचिव धीरेंद्र नाथ, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार महतो, नांटु महतो, लालू उरांव, प्रदीप महतो, बाबूलाल महतो, विशाल महतो, सुशील महतो, जयपाल महतो, रमेश महतो, दिलीप महतो, अजय महतो, रामजीवन मांझी, धनेश्वर मांझी, दु:खन लोहरा, बलराम मुंडा, त्रिदेव, संजय, सचिन, धर्मनाथ, लखन, नागेश्वर, बसिया, सोमरा, रतन, हीरालाल,चांद हुसैन व विश्वनाथ सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही. धन्यवाद ज्ञापन दिनेश चंद्र मांझी ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola