पिकनिक के साथ नववर्ष का अभिनंदन

Updated at : 02 Jan 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
पिकनिक के साथ नववर्ष का अभिनंदन

खूंटी : नये साल के पहले दिन पंचघाघ, रानी फॉल, हिरणी फॉल सहित अन्य पिकनिक स्पॉटों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पिकनिक स्पॉटों पर सैलानी फिल्मी गीतों पर थिरकते नजर आये. जगह-जगह लोग खाना बनाते व व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे थे. सभी पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये […]

विज्ञापन

खूंटी : नये साल के पहले दिन पंचघाघ, रानी फॉल, हिरणी फॉल सहित अन्य पिकनिक स्पॉटों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पिकनिक स्पॉटों पर सैलानी फिल्मी गीतों पर थिरकते नजर आये. जगह-जगह लोग खाना बनाते व व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे थे. सभी पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

यात्री वाहनों पर सवार होकर युवाओं की टोलियों को नाचते-गाते पिकनिक स्पॉटों की ओर जाते देखा गया. सुरक्षा के बाबत एसडीपीओ दीपक शर्मा, थानेदार अरुण दुबे, अहमद अली, बासुदेव शाह, केके पांडा आदि अधिकारी सक्रिय थे. इधर, गुरुवार की रात 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर नये साल की बधाई दी. एक जनवरी को दिन भर मोबाइल पर बधाई के संदेश आते रहे. सुबह में मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही.

दिउड़ी मंदिर में उमड़े भक्त

बुंडू. नये साल के पहले दिन दिउड़ी, हाराडीह स्थित मां भगवती मंदिर, हेंठ बूढ़ाडीह व सूर्य मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही. लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान से नववर्ष में सुख-समृद्धि की कामना की. इधर, सूर्य मंदिर परिसर व दशम फॉल में पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से भी सैलानी यहां आये थे.

नववर्ष की मस्ती में डूबे लोग

रनिया. नववर्ष के पहले दिन प्रखंड के पिकनिक स्पॉटों पर लोगों ने जम कर मस्ती की. मुर्गा, मीट व मछली की खूब बिक्री हुई. शराब की दुकानों में भी भीड़ लगी रही. पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. इधर, मसीही विश्वासियों ने गिरिजाघरों में प्रार्थना कर नये साल की शुरुआत की.

सोनाहातू में पिकनिक

सोनाहातू. सोनाहातू व राहे में उल्लास के साथ नया साल मनाया गया. लोगों ने सपिरवार सोनाहातू प्रखंड के सतीघाट, हारिण घाट व बामलाडीह घाट तथा राहे प्रखंड के कोकरो डैम, घाघ, रानीझरिया व रामदह में पिकनिक मनाया. इधर, नववर्ष पर कुबाडीह–माझीडीह रामजानकी मंदिर में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

गन्ने की खूब हुई बिक्री

खूंटी. पिकनिक स्पॉटों पर गन्ने की खूब बिक्री हुई. हालांकि पिकनिक स्पॉटों पर गन्ना बाजार मूल्य से ज्यादा कीमत पर बिक रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola