हर गांव का होगा विकास

Updated at : 01 Jan 2016 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
हर गांव का होगा विकास

खूंटी़ : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने गुरुवार को खूंटी के बिचागुटू से रंगरोम पथ (लागत दो करोड़ 66 लाख) सहित टेटेदाह से पीरीहातु पथ (लागत एक करोड़ 57 लाख) का शिलान्यास किया. मौके पर लांदुप गांव में सभा का आयोजन किया गया. उन्होेंने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए समर्पित […]

विज्ञापन

खूंटी़ : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने गुरुवार को खूंटी के बिचागुटू से रंगरोम पथ (लागत दो करोड़ 66 लाख) सहित टेटेदाह से पीरीहातु पथ (लागत एक करोड़ 57 लाख) का शिलान्यास किया. मौके पर लांदुप गांव में सभा का आयोजन किया गया. उन्होेंने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए समर्पित है. हर गांव का विकास होगा. सड़क की सुविधा मयस्सर कराने के बाद विकास की कई योजनाओं को सरकार गांवों तक पहुंचायेगी. उन्होंने कहा कि मारंगहादा थोमटो की 14 किमी की पथ सहित मारंगहादा से सिरूम व लांदुप तक की पथ का जीर्णोद्धार का काम इस माह के अंत तक शुरू हो जायेगा. इस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च आयेंगे. विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.

कार्यक्रम के मौके पर कार्यपालक अभियंता महादेव पासवान, सहायक अभियंता आरएस पाठक, काशीनाथ महतो, किशु तिवारी, अमरजीत मिश्र, जगजीत सिंह, रंजीत मुंडा, छोटराय मुंडा, बलराम मुंडा, लव चौधरी, संजय साहू, बलराम मुंडा, बिनोद ठाकुर, राजेश नाग, सुनील मिश्र, जर्नादन मिश्र, भीम साहू, सुरेश जायसवाल, विजय स्वांसी, मुनी महादेव मुंडा, लीलू पाहन, प्रशांत कुमार व दुबराज मुंडा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola