एक माह से एटीएम बंद, ग्राहक परेशान
Updated at : 31 Dec 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

हंटरगंज : प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम एक माह से बंद है़ इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए लोगों को चार किलोमीटर दूर गोसांईडीह जाना पड़ता है. हंटरगंज मुख्य बाजार में बीओआइ का एक एटीएम है़ शाखा प्रबंधक शारदानंद […]
विज्ञापन
हंटरगंज : प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम एक माह से बंद है़ इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए लोगों को चार किलोमीटर दूर गोसांईडीह जाना पड़ता है. हंटरगंज मुख्य बाजार में बीओआइ का एक एटीएम है़ शाखा प्रबंधक शारदानंद कुमार ने बताया कि एटीएम को दूसरी कंपनी द्वारा चलाया जाता है़ पूछने पर टेक्निकल प्रॉब्लम बताया जाता है़ उन्होंने एटीएम को दो-तीन दिनों में चालू कराने की बात कही है़
पत्थलगड्डा़ बीओआइ शाखा नावाडीह में कई दिनों से एटीएम बंद है़ इसकी सूचना आंचलिक प्रबंधक हजारीबाग को भी दी गयी, लेकिन आज तक एटीएम चालू नहीं किया गया़ इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




