देखने लायक है मुरहू का पंचघाघ जलप्रपात

Updated at : 31 Dec 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
देखने लायक है मुरहू का पंचघाघ जलप्रपात

खूंटी : मुरहू के पंचघाघ जलप्रपात की सुंदरता देखते ही बनती है़ मुरहू से करीब तीन किमी दूर स्थित है पंचघाघ जलप्रपात़ यहां दिसंबर व जनवरी माह में सैलानियों की भीड़ लगी रहती है़ पांच नदियां यहां आकर मिलती है, इस कारण इसका नाम पंचघाघ पड़ा. पांच नदियों वाले इस जलप्रपात का उदगम स्थल बनई […]

विज्ञापन
खूंटी : मुरहू के पंचघाघ जलप्रपात की सुंदरता देखते ही बनती है़ मुरहू से करीब तीन किमी दूर स्थित है पंचघाघ जलप्रपात़ यहां दिसंबर व जनवरी माह में सैलानियों की भीड़ लगी रहती है़ पांच नदियां यहां आकर मिलती है, इस कारण इसका नाम पंचघाघ पड़ा. पांच नदियों वाले इस जलप्रपात का उदगम स्थल बनई नदी है. जलटंडा से तुरांग जाने के क्रम में बनई नदी मुरहू के समीप पंचघाघ में पांच भागों में विभक्त होकर पांच झरनों को जन्म देती है.
ये झरने आपस मे मिल कर पुन: नदी का रूप ले गंतव्य को प्रस्थान करती है. पंचघाघ जलप्रपात में जब नदी पर्वतों से टकरा कर झरनों को जन्म देती है, तो इसकी ध्वनि काफी कर्णप्रिय लगती है. हालांकि प्रकृति में आये बदलाव व नदियों के दोहन के कारण अब केवल बरसात के दिनों में ही यहां पांच झरने दिखायी पड़ते हैं. बाकी दिनों में लोग मात्र दो झरने काे ही देख पाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola