आश्वासन के बाद कामगारों ने आंदोलन वापस लिया
Updated at : 30 Dec 2015 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

बकाया वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं कामगार खलारी : खलारी सीमेंट फैक्टरी के कामगारों ने प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन वापस ले लिया़ कामगारों ने सोमवार शाम चार बजे से वेतन की मांग को लेकर सीमेंट का डिस्पैच ठप करा दिया था़ मजदूरों ने बताया कि नवंबर से उनको वेतन नहीं […]
विज्ञापन
बकाया वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं कामगार
खलारी : खलारी सीमेंट फैक्टरी के कामगारों ने प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन वापस ले लिया़ कामगारों ने सोमवार शाम चार बजे से वेतन की मांग को लेकर सीमेंट का डिस्पैच ठप करा दिया था़
मजदूरों ने बताया कि नवंबर से उनको वेतन नहीं मिला है़ इसके बाद सोमवार को कामगारों ने फैक्टरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा डिस्पैच का ठप कर दिया था़ इसके बाद मंगलवार को दोपहर में फैक्टरी के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें अधिकारियों ने कामगारों को आश्वासन दिया कि 31 दिसंबर तक उनका वेतन भुगतान कर दिया जायेगा़
इसके बाद शाम चार बजे से सीमेंट का डिस्पैच शुरू हो गया़ वार्ता में दिनेश प्रसाद, राजेंद्र सिंह, विवेक सिंह, मखन राम, मनोज कुमार बोस, सहेजर चौहान, राजन लाल, सीताराम सिंह, मंगल मुंडा, रामचंद्र साव, बंधु महतो, मधुसूदन, ब्रह्मदेव उरांव, रमेश्वर गंझू व सीताराम उरांव सहित अन्य शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




