असामाजिक तत्वों ने कार में लगायी आग
Updated at : 07 Nov 2015 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

भुरकुंडा : बासल थाना अंतर्गत बलकुदरा महुडर टोला निवासी शारदा देवी की कार को असामाजिक तत्वों में जला दिया. घटना गुरुवार रात की है. अल्टो कार (जेएच01क्यू-1412) उनके घर के सामने खड़ी थी. सुबह में कार को पूरी तरह जल चुके हालात में पाया गया. शारदा ने इसकी सूचना बासल पुलिस को दी. शारदा ने […]
विज्ञापन
भुरकुंडा : बासल थाना अंतर्गत बलकुदरा महुडर टोला निवासी शारदा देवी की कार को असामाजिक तत्वों में जला दिया. घटना गुरुवार रात की है. अल्टो कार (जेएच01क्यू-1412) उनके घर के सामने खड़ी थी.
सुबह में कार को पूरी तरह जल चुके हालात में पाया गया. शारदा ने इसकी सूचना बासल पुलिस को दी. शारदा ने बताया कि लगभग छह महीने पहले उन्होंने कार को डेढ़ लाख रुपये में पतरातू से खरीदा था.
ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में किसी चीज के फटने की आवाज सुनाई पड़ी थी. लेकिन ठंड ज्यादा होने के कारण लोग बाहर नहीं निकले. थाना प्रभारी शकुंतला नाग ने कहा कि घटना को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. ग्रामीणों ने पुलिस से पेट्रोलिंग तेज करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




