स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच नागरिकों का मौलिक अधिकार : डालसा

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच नागरिकों का मौलिक अधिकार : डालसा

डालसा और सदर अस्पताल ने संयुक्त रूप से मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

विज्ञापन

खूंटी. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारों के प्रचार-प्रसार तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सहिया और पीएलवी को स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया. वहीं जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया. जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य सहिया और पीएलवी को गांवों में पात्र लाभुकों की पहचान कर आयुष्मान भारत और अन्य राज्य स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करने, घर-घर संपर्क और सामुदायिक बैठकों के माध्यम से गांव स्तर पर जागरूकता फैलाने, मरीजों को आयुष्मान कार्ड बनवाने, पंजीकरण एवं अस्पताल में उपचार प्राप्त करने में सहयोग करने, ग्रामीणों को निःशुल्क उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में मार्गदर्शन करने, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थानीय स्वास्थ्य संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ करने में जमीनी स्तर के कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने सहिया और पीएलवी के प्रयासों की सराहना की. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच एक मौलिक अधिकार है. संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो. कार्यक्रम में सदर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और डालसा के पीएलवी उपस्थित थे.

डालसा और सदर अस्पताल ने संयुक्त रूप से मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola