बरबाद होती फसल देख चिंतित हैं किसान

खूंटी़: खूंटी जिले में धान की फसल को लेकर किसान परेशान हैं. पर्याप्त बारिश के अभाव में धान की फसल बरबाद होने की स्थिति में है़ कई जगहों पर तो फसल पूरी तरह सूख गयी है़ खेतोें में दरारें पड़ गयी हैं. कुछ किसानों ने पूछे जाने पर बताया कि अधिकतर किसानों ने केसीसी व […]
खूंटी़: खूंटी जिले में धान की फसल को लेकर किसान परेशान हैं. पर्याप्त बारिश के अभाव में धान की फसल बरबाद होने की स्थिति में है़ कई जगहों पर तो फसल पूरी तरह सूख गयी है़ खेतोें में दरारें पड़ गयी हैं. कुछ किसानों ने पूछे जाने पर बताया कि अधिकतर किसानों ने केसीसी व अन्य लोन लेकर धान की फसल लगायी, लेेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हुई़ फसल बरबाद होने पर अब कर्ज चुकता कैसे करेंगे, इसकी चिंता सता रही है़ इस साल तो अगस्त एवं सितंबर माह में बारिश नहीं के बराबर हुई.
कुछ किसानों ने पंपसेट के जरिये सिंचाई कर फसल को बचाने का प्रयास किया है़, लेकिन अधिकतर जगहों पर धान की फसल बरबाद होने की स्थिति में है. एक नंबर खेत में खेती कुछ ठीक-ठाक है, पर दो एवं तीन नंबर की खेत में धान की फसल पूरी तरह बरबादी हो गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




