रन फोर स्पोर्ट्स में दौड़ी सिल्ली

सिल्ली : मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर गुरुवार को सिल्ली में रन फोर स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया. सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित इस दौड़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, डीएवी सिल्ली के बच्चों के अलावा बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने […]
सिल्ली : मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर गुरुवार को सिल्ली में रन फोर स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया. सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित इस दौड़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, डीएवी सिल्ली के बच्चों के अलावा बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया.
प्रतिभागियों ने ग्राम विकास विद्यालय से सिल्ली स्टेडियम तक दौड़ लगायी. इससे पूर्व आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सचिव सुनील सिंह ने झंडी दिखा कर दौड़ की शुरुआत की. मौके पर स्थानीय लोग भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




