लोगों को अधिकार दिलायें कार्यकर्ता

Updated at : 08 Apr 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को अधिकार दिलायें कार्यकर्ता

खूंटी : झामुमो जिला कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को खूंटी क्लब में तोरपा विधायक पौलुस सुरीन व मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी की मौजूदगी में मना. मौके पर विधायक पौलुस सुरीन ने कहा कि झामुमो की ही देन है कि आज झारखंड अलगराज्य बना. झामुमो ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी कौम का […]

विज्ञापन
खूंटी : झामुमो जिला कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को खूंटी क्लब में तोरपा विधायक पौलुस सुरीन व मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी की मौजूदगी में मना. मौके पर विधायक पौलुस सुरीन ने कहा कि झामुमो की ही देन है कि आज झारखंड अलगराज्य बना.
झामुमो ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी कौम का समुचित विकास कर सकती है. कार्यकर्ता जनता को उनका अधिकार दिलाने में सहयोग करें. विधायक जोबा मांझी ने कहा कि भाजपा की सरकार से क्षेत्र का विकास नहीं होनेवाला है. झामुमो आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. पूर्व विधायक रविदास सोरेन ने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास चाहिए, तो झामुमो को शासन में फिर से लाना होगा.
झामुमो गरीबों की पार्टी है.जनता को अधिकार दिलाना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है. सम्मेलन में जिला के सभी प्रखंडों में संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक-से-अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेवारी भी सौंपी गयी. सम्मेलन में शेख फिरोज, सुनील चौधरी, रोम्बा गुड़िया, जेक जोन, देवनाथ मघइयां, रवि कुंडू, भोला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola