तीन केरोसिन हॉकरों पर प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 03 Apr 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : एसडीओ घोलप रमेश गोरख ने गुरुवार को कर्रा प्रखंड के जम्हार बाजार से बालू व चिप्स लदे बिना नंबर के दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. उक्त ट्रैक्टरों से अवैध तरीके से बालू व चिप्स की ढुलाई की जा रही थी. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी नंददेव बैठा ने कर्रा थाना में मामला […]
विज्ञापन
खूंटी : एसडीओ घोलप रमेश गोरख ने गुरुवार को कर्रा प्रखंड के जम्हार बाजार से बालू व चिप्स लदे बिना नंबर के दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. उक्त ट्रैक्टरों से अवैध तरीके से बालू व चिप्स की ढुलाई की जा रही थी. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी नंददेव बैठा ने कर्रा थाना में मामला दर्ज कराया है.
इसके बाद एसडीओ ने कर्रा में जम्हार बाजार में केरोसिन वितरण करनेवाले हॉकर रामेश्वर गोप, अशोक प्रसाद व मंगरा मुंडा के स्टॉक की जांच की. उक्त हॉकरों ने 70-80 लीटर केरोसिन वितरण करने के पश्चात तेल समाप्त होने की बात कह कर वितरण करना बंद कर दिया था, जबकि प्रत्येक हॉकर को 200-200 लीटर केरोसिन आवंटित हुआ था. स्टॉक व वितरण पंजी की जांच के दौरान गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर उक्त हॉकरों के खिलाफ कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




