नक्सलियों को सरेंडर करायें या मार गिरायें

Updated at : 03 Apr 2015 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों को सरेंडर करायें या मार गिरायें

कार्रवाई : के विजय कुमार पहुंचे रनिया, जवानों को दिया निर्देश खूंटी/रनिया : केंद्रीय गृह मंत्रलय के वरीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार बुधवार को रनिया पहुंचे. रनिया में उन्होंने सीआरपीएफ (94 एफ) में आयोजित पुलिस मीट में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया. अपने संबोधन में सुरक्षा सलाहकार ने कहा: रनिया क्षेत्र में नक्सलियों एवं […]

विज्ञापन

कार्रवाई : के विजय कुमार पहुंचे रनिया, जवानों को दिया निर्देश

खूंटी/रनिया : केंद्रीय गृह मंत्रलय के वरीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार बुधवार को रनिया पहुंचे. रनिया में उन्होंने सीआरपीएफ (94 एफ) में आयोजित पुलिस मीट में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया. अपने संबोधन में सुरक्षा सलाहकार ने कहा: रनिया क्षेत्र में नक्सलियों एवं उग्रवादियों के खिलाफ बटालियन एवं पुलिस ने बेहतर काम किया है.

यहां हालात में काफी सुधार आया है. अपराध नियंत्रण को चुनौती समझते हुए बटालियन एवं पुलिस ने काम किया. इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा जनता के साथ है. जनता के बीच अमन चैन बहाल रखना पुलिस की प्राथमिकता है. जनता का विश्वास पुलिस पर बढ़ा है.

के विजय कुमार ने कहा: पुलिस नक्सलियों एवं उग्रवादियों को सरेंडर करायें अन्यथा मुठभेड़ में मार गिरायें. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी काफी पारदर्शी है. सरेंडर करनेवाले नक्सलियों एवं उग्रवादियों को पॉलिसी का लाभ मिल रहा है. जवानों को उन्होंने सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया. कहा: नक्सली एवं उग्रवादी घुसपैठिये का काम करते हैं, ऐसे में सभी को डय़ूटी में सचेत रहने की जरूरत है.

इस दौरान सुरक्षा सलाहकार पुलिस एवं जवानों की समस्याओं से भी अवगत हुए. वहीं सीआरपीएफ की सक्रियता को देखते हुए के विजय कुमार ने उन्हें 25 हजार रुपये की इनाम राशि सौंपी. के विजय कुमार ने कहा कि रनिया संवेदनशील क्षेत्र है. इस दौरे का मकसद जवानों की समस्याओं से रूबरू होकर अभियान में तेजी लाना है. इस मौके पर डीजीपी डीके पांडेय, आइजी आरके मिश्र, डीआइजी अरुण कुमार सिंह, एसपी अनीस गुप्ता, एएसपी ऑपरेशन पीआर मिश्र, कमांडेंट रवींद्र भगत, सहायक कमांडेंट रवींद्र सिंह व एसडीपीओ अनुदीप सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola