ePaper

मासिक लोक अदालत में कुल 36 मामलों का किया गया निष्पादन

Updated at : 29 Nov 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
मासिक लोक अदालत में कुल 36 मामलों का किया गया निष्पादन

डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिजली से संबंधित विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 36 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं सात लाख पांच हजार 876 रुपये का सेटलमेंट किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल पांच बेंच का गठन किया गया था. प्रथम बेंच में जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्रा, जिला जज तृतीय प्राची मिश्रा, पैनल अधिवक्ता ममता सिंह, द्वितीय बैंच मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, पैनल अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक और मदन मोहन राम, तृतीय बेंच में अस्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, सदस्य मधु चंदा कुमारी रजक और रूबी कुमारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola