बारिश के बाद भी जलस्तर में कमी

सिल्ली : पिछले एक सप्ताह से रूक –रूक हो रही बारिश के बाद खेती का काम तो प्रगति पर है, पर कम बारिश के कारण नदी का जलस्तर अब भी कम है. केंद्रीय जल आयोग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में बारिश में कमी आयी है. इस कारण नदी तथा जमीन […]
सिल्ली : पिछले एक सप्ताह से रूक –रूक हो रही बारिश के बाद खेती का काम तो प्रगति पर है, पर कम बारिश के कारण नदी का जलस्तर अब भी कम है. केंद्रीय जल आयोग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में बारिश में कमी आयी है. इस कारण नदी तथा जमीन के जलस्तर में गिरावट आयी है.
सीडब्ल्यूसी के आंकड़े
केंद्रीय जल आयोग मुरी कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2012 के जुलाई माह में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 3.3 मीटर तक था. वहीं वर्ष 2013 में घट कर 2.7 मीटर हो गया. कुल बारिश की बात करें, तो उसमें भी गिरावट आयी है.
आंकड़े बताते हैं, वर्ष 2012 के मई महीने में 372. 4 मिमी, जून में 183. 8, जुलाई में 304. 0 तथा अगस्त में 393.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी. इस तुलना में वर्ष 2013 में काफी कम बारिश हुई है. इस साल मई में 415.2 मिमी (केवल अंतिम दो दिनों में), जून में 62.4, जुलाई में 146.2 मिमी ही बारिश हुई है, जो पिछले साल की बारिश से काफी कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




