अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में घुसा पानी, दवाइयां बरबाद

सोनडीमरा : अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बरलंगा के रूम के अंदर पानी घुसने से हजारों रुपये की दवाइयां बरबाद हो गयीं. बताया जाता है कि बीआरजीएफ योजना पंचायत मद के तहत थाना परिसर में मोरम गिरा कर समतल किया गया है. इस कारण बारिश का पानी स्वास्थ्य केंद्र के कमरों में घुस कर भर गया. इस […]
सोनडीमरा : अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बरलंगा के रूम के अंदर पानी घुसने से हजारों रुपये की दवाइयां बरबाद हो गयीं. बताया जाता है कि बीआरजीएफ योजना पंचायत मद के तहत थाना परिसर में मोरम गिरा कर समतल किया गया है. इस कारण बारिश का पानी स्वास्थ्य केंद्र के कमरों में घुस कर भर गया.
इस बाबत चिकित्सक प्रफुल्ल महतो ने बताया कि थाना प्रभारी को पूर्व में ही सूचना दी गयी थी कि पानी की निकासी छोड़ने के बाद ही मोरम गिराया जाये. लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र के कमरों में पानी भर गया. उधर रविवार बंदी होने के कारण हमलोगों को जानकारी नहीं मिल पायी. सोमवार को केंद्र पहुंचते ही हैरत रह गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




