बच्चों को स्वावलंबी बनाएं : आरआर मिश्र

Updated at : 27 Jul 2013 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को स्वावलंबी बनाएं : आरआर मिश्र

पिपरवार : सीसीएल की सीएसआर योजना के तहत पिपरवार क्षेत्र ने 78 बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेवारी ली है. यह कोल इंडिया के लिए मॉडल बनेगा. उक्त बातें सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरआर मिश्र ने कही. वे शुक्रवार को संत जोसेफ मध्य विद्यालय, मंडेर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि स्कूल […]

विज्ञापन

पिपरवार : सीसीएल की सीएसआर योजना के तहत पिपरवार क्षेत्र ने 78 बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेवारी ली है. यह कोल इंडिया के लिए मॉडल बनेगा. उक्त बातें सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरआर मिश्र ने कही. वे शुक्रवार को संत जोसेफ मध्य विद्यालय, मंडेर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को स्वावलंबी बनाने में विशेष भूमिका निभाएं.

कार्यक्रम के दौरान श्री मिश्र ने सभी बच्चों को स्कूल बैग व पोशाक तथा हॉस्टल में रहनेवाले 66 बच्चों के बीच कंबल व चादर का वितरण किया. साथ ही उन्होंने हॉस्टल में बच्चों के सोने के लिए बर्थ (स्लीपर) बनाने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर सीसीएल जीएम सीएसआर आरबी प्रसाद, जीएम आइआर एके पात्र, पिपरवार जीएम प्रभाकर चौकी, एसओपी गोपाल प्रसाद, पिपरवार पीओ बीपी सिंह, अशोक पीओ पीके भ्राम्बे, कैप्टर एमके सिंह, अतानू चौधरी, सीपी घोष, श्रमिक प्रतिनिधि मुंद्रिका प्रसाद, रवींद्र नाथ सिंह, एसके चौधरी, ललन सिंह, भीम सिंह यादव, इसलाम अंसारी, विद्यापति सिंह, सतीश पांडेय, स्कूल की प्रधानाध्यापिका, सचिव, जिप सदस्य, मुखिया समेत कई लोग उपस्थित थे.

* नवनिर्मित भवन का उदघाटन

पिपरवार : निदेशक कार्मिक आरआर मिश्र ने सीसीएल के सौजन्य से डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में निर्मित दो भवनों का उदघाटन किया. मौके पर डीएवी के प्राचार्य एन मंडल, सीसीएल के अधिकारी व श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola