बनने के साथ ही टूटने लगा घर, छत उड़ा

Updated at : 25 Jul 2013 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
बनने के साथ ही टूटने लगा घर, छत उड़ा

मैक्लुस्कीगंज : आदिम जनजाति बिरहोर के लिए कल्याण विभाग द्वारा मैक्लुस्कीगंज में बनाये जा रहे घर बनने के साथ ही टूटने लगे हैं. जानकारी के अनुसार 51 लाख रुपये की लागत से मैक्लुस्कीगंज में 51 घर की एक कॉलोनी बनायी जा रही है. अब तक 10-12 घर बन कर तैयार हो गये हैं. दो घरों […]

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज : आदिम जनजाति बिरहोर के लिए कल्याण विभाग द्वारा मैक्लुस्कीगंज में बनाये जा रहे घर बनने के साथ ही टूटने लगे हैं. जानकारी के अनुसार 51 लाख रुपये की लागत से मैक्लुस्कीगंज में 51 घर की एक कॉलोनी बनायी जा रही है.

अब तक 10-12 घर बन कर तैयार हो गये हैं. दो घरों में लगे एस्बेस्टस सीट उड़ गये हैं. वहीं बारिश होने पर कुछ घरों में पानी चुने लगता है.

नवनिर्मित घरों के आसपास झाड़ियां उग आयी हैं, जिससे हमेशा सांपबिच्छू का खतरा बना रहता है. इस संबंध में पूछने पर खलारी बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि वे गुरुवार को कॉलोनी जाकर स्थिति का जायजा लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola