ठंड के साथ कॉफी की मांग बढ़ी

Updated at : 13 Jan 2015 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड के साथ कॉफी की मांग बढ़ी

खूंटी : ठंड बढ़ने के साथ-साथ खूंटी में कॉफी की मांग भी बढ़ गयी है. सदर अस्पताल की डॉ शबनम कहती हैं कि सही मात्र में कॉफी का सेवन करने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसके प्रयोग से प्रॉस्टेट व स्तन कैंसर तथा टाइप टू डायबिटीज का खतरा कम होता है. वहीं अधिक […]

विज्ञापन
खूंटी : ठंड बढ़ने के साथ-साथ खूंटी में कॉफी की मांग भी बढ़ गयी है. सदर अस्पताल की डॉ शबनम कहती हैं कि सही मात्र में कॉफी का सेवन करने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
इसके प्रयोग से प्रॉस्टेट व स्तन कैंसर तथा टाइप टू डायबिटीज का खतरा कम होता है. वहीं अधिक मात्र में कॉफी के सेवन से अनिद्रा, अपच, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियां हो सकती है. मेडिकल साइंस के मुताबिक एक दिन में चार कप कॉफी का सेवन करने से शरीर को नुकसान नहीं होता. डॉ सुधीर कुमार, डॉ आर प्रसाद व डॉ बीआर महतो के मुताबिक चाय या कॉफी अधिक का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता.
युवक लापता
सोनाहातू. थाना क्षेत्र के नरसिंह लोवाडीह गांव निवासी 20 वर्षीय संतोष महतो 10 जनवरी से लापता है. उसके पिता शंकर महतो ने बताया है कि वह 10 जनवरी कीसुबह साइकिल से निकला, इसके बाद से उसका पता नहीं है. उसकी दिमागी हालत भी अच्छी नहीं है. उसके संबंध में जानकारी मिलने पर मोबाइल नं 9199573017 पर सूचना देने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola