दो डंपर जब्त, एक गिरफ्तार

Updated at : 12 Jan 2015 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
दो डंपर जब्त, एक गिरफ्तार

ईंट भट्ठा में कोयला गिराने जा रहे थे पिपरवार : सीआइएसएफ की गश्ती दल ने शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव से अवैध तरीके से कोयला ले जा रहे दो डंपरों (बीआर14 जी-6576 व जेएच05ए-3782)को जब्त किया. इस मामले में एक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि […]

विज्ञापन
ईंट भट्ठा में कोयला गिराने जा रहे थे
पिपरवार : सीआइएसएफ की गश्ती दल ने शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव से अवैध तरीके से कोयला ले जा रहे दो डंपरों (बीआर14 जी-6576 व जेएच05ए-3782)को जब्त किया.
इस मामले में एक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा भाग निकलने में सफल रहा. सीआइएसएफ ने पकड़े गये दोनों डंपर व चालक को पिपरवार पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार रात 12.30 बजे दोनों डंपर अशोक खदान से कोयला लेकर निकले थे.
चेक पोस्ट के पास दोनों डंपर बरवाटोला गांव की मुड़ गये, जिससे सीआइएसएफ की गश्ती दल को उन पर संदेह हुआ. गश्ती दल ने पीछा कर दोनों डंपरों को बरवाटोली गांव में पकड़ लिया. जताया जा रहा है कि दोनों डंपर ईंट भट्टा में कोयला गिराने जा रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola