कर्रा में युवक की हत्या

* दो टुकड़े में था शव* साक्ष्य छुपाने के लिए जलायाखूंटी/ कर्रा : कर्रा थाना क्षेत्र के मलगो टोंगरी से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया. शव दो टुकड़े में था साक्ष्य छुपाने के लिए उसे जलाया भी गया था. युवक का हाथ बंधा था. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह […]
* दो टुकड़े में था शव
* साक्ष्य छुपाने के लिए जलाया
खूंटी/ कर्रा : कर्रा थाना क्षेत्र के मलगो टोंगरी से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया. शव दो टुकड़े में था
साक्ष्य छुपाने के लिए उसे जलाया भी गया था. युवक का हाथ बंधा था. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने टोंगरी में एक युवक का शव पड़ा देखा. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. संभावना जतायी जा रही है कि अन्यत्र से युवक को अगवा कर यहां लाया गया होगा, फिर उसकी हत्या कर दी गयी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




