सीआइ ने किया मुरी स्टेशन का निरीक्षण

Updated at : 06 Jan 2015 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
सीआइ ने किया मुरी स्टेशन का निरीक्षण

मुरी : रांची रेल के कॉर्मिशयल इंस्पेक्टर (सीआइ केटरिंग) मोतीलाल ने सोमवार को मुरी स्टेशन का दौरा किया. इस क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो व तीन पर लगे स्टॉल, शीतल पेय की दुकानों व भोजनालय का बारी-बारी से निरीक्षण किया. उन्होंने स्टॉल व दुकानों पर रखे सामान को भी देखा और दुकान के मालिक […]

विज्ञापन
मुरी : रांची रेल के कॉर्मिशयल इंस्पेक्टर (सीआइ केटरिंग) मोतीलाल ने सोमवार को मुरी स्टेशन का दौरा किया. इस क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो व तीन पर लगे स्टॉल, शीतल पेय की दुकानों व भोजनालय का बारी-बारी से निरीक्षण किया.
उन्होंने स्टॉल व दुकानों पर रखे सामान को भी देखा और दुकान के मालिक से पूछताछ की. स्टेशन की खामियों के बारे में पूछे जाने पर मोतीलाल ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. पर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसे निरीक्षण के नाम पर महज खानापूरी बताया. कहा :मुरी स्टेशन में कई खामियां हैं.
यहां शीतल पेय की दुकानों में चाय मिलते हैं, वहां कॉफी की मशीन भी लगी है, लेकिन दुकानदारों पर कार्रवाई करने की बजाय उनसे इसका कारण जानने तक का प्रयास भी नहीं किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola