बूंदाबांदी के बीच मना नये साल का जश्न

Updated at : 02 Jan 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच मना नये साल का जश्न

पिपरवार : रिमझिम बारिश के बीच गुरुवार को कोयलांचल के लोगों ने नये साल का स्वागत किया. बुधवार की रात ऑफिसर्स क्लब में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर वर्ष 2014 को विदाई दी गयी. साथ ही नये साल का स्वागत किया गया. उधर, मगध-आम्रपाली के सीसीएल अधिकारियों ने भी जश्न मना कर नये साल का […]

विज्ञापन
पिपरवार : रिमझिम बारिश के बीच गुरुवार को कोयलांचल के लोगों ने नये साल का स्वागत किया. बुधवार की रात ऑफिसर्स क्लब में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर वर्ष 2014 को विदाई दी गयी. साथ ही नये साल का स्वागत किया गया. उधर, मगध-आम्रपाली के सीसीएल अधिकारियों ने भी जश्न मना कर नये साल का स्वागत किया.
मौसम खराब होने के बावजूद क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट पर काफी संख्या में लोग पहुंचे. सुबह में मीट व चिकन की दुकान में लोगों की लंबी-लंबी कतारे देखी गयी. वहीं बहुत से लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर साल के पहले दिन की शुरुआत की. सपही नदी, दामोदर नदी, पिपरवार फिल्टर प्लांट सहित कई जगहों पर लोगों ने पिकनिक मनायी. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी गश्त बढ़ा दी थी.
खलारी. नये साल के आगमन पर खलारी में पिकनिक मनाने का दौर शुरू हो गया है. इससे पूर्व बुधवार की शाम युवक चौक-चौराहों पर वर्ष 2014 को विदा करने और वर्ष 2015 का स्वागत करने के लिए जुटे. यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा. रात के बारह बजते ही आतिशबाजी से क्षेत्र गूंज उठा. एक जनवरी की सुबह पिकनिक स्पॉट पर लोग उमड़ पड़े. खलारी स्थित सपही नदी, दामोदर नदी तथा मैक्लुस्कीगंज के डेगाडेगी, चट्टी नदी, गांगुली बंगला, बूथफॉर्म व दामोदर नदी तट पर युवक टोलियां बना कर पिकनिक मनाते नजर आये. वहीं कई लोगों ने परिजनों केसाथ घर में हीं लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इधर, नववर्ष के पहले दिन केडी बाजार में सन्नाटा पसरा रही. दोपहर तक अधिकतर दुकानें नहीं खुलीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola