घरों व फसलों को पहुंचाया नुकसान

Updated at : 26 Dec 2014 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
घरों व फसलों को पहुंचाया नुकसान

पतरातू : प्रखंड की तालाटांड़ व कोतो पंचायत में हाथियों का उत्पात जारी है. बुधवार की रात भी हाथियों के झुंड ने क्षेत्र के कई घरों व खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया. तालाटांड़ पंचायत अंतर्गत बरतुआ के चरका पत्थर निवासी हरिनाथ महतो की फसलों को बरबाद कर दिया. एक छोटा हाथी घर में […]

विज्ञापन
पतरातू : प्रखंड की तालाटांड़ व कोतो पंचायत में हाथियों का उत्पात जारी है. बुधवार की रात भी हाथियों के झुंड ने क्षेत्र के कई घरों व खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया. तालाटांड़ पंचायत अंतर्गत बरतुआ के चरका पत्थर निवासी हरिनाथ महतो की फसलों को बरबाद कर दिया. एक छोटा हाथी घर में घुस कर बरतनों में रखे धान को खा गया.
घर का दरवाजा उखाड़ कर धान को नुकसान पहुंचाया. बीती रात लगभग 11 बजे सूचना मिलने के बाद मुखिया किशोर महतो गांव पहुंचे व पटाखा फोड़ कर व टायर जला कर ग्रामीणों के साथ हाथियों को जंगल में भगाया. परंतु हाथी वापस कोतो पंचायत के बोन टोला पहुंच गये और वहां भी उत्पात मचाया. बोन टोला में निर्मल मुंडा पिता सोमर मुंडा, करीमन मुंडा पिता सोमर मुंडा के घर को नुकसान पहुंचाया. खेत में लगी फसलों को बरबाद कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola