गैंगरेप के प्रयास का आरोप

Updated at : 16 Jul 2013 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
गैंगरेप के प्रयास का आरोप

खलारी : चुरी बस्ती में एक महिला का अपहरण कर गैंगरेप का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला ने अपने पति व उसके दोस्तों के खिलाफ थाने में शिकायत की है. घटना के एक आरोपी रमेश कुमार को खलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना खलारी […]

विज्ञापन

खलारी : चुरी बस्ती में एक महिला का अपहरण कर गैंगरेप का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला ने अपने पति व उसके दोस्तों के खिलाफ थाने में शिकायत की है.

घटना के एक आरोपी रमेश कुमार को खलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना खलारी थाना क्षेत्र के चुरी बस्ती की है.

इस मामले में पत्नी इंदू (बदला नाम) ने अपने पति कामेश्वर यादव उर्फ रूबी यादव व उसके दोस्तों के खिलाफ थाने में अपहरण, गैंगरेप का प्रयास व जान से मारने का प्रयास करने संबंधी शिकायत की है.

शिकायत के अनुसार एक मई की सुबह 6.30 बजे रूबी यादव इलाज कराने के बहाने रमेश कुमार महतो के साथ मिल कर उसे कार से खलारी के जोबाकोचा पहाड़ ले गया. वहां पहले से पांच लोग मौजूद थे, जो पिस्तौल व चाकू से लैस थे. उन्होंने उसके (इंदू) के साथ मारपीट की और गैंगरेप करने की बात कही.

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना खलारी पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचते ही पति रूबी यादव सहित सभी व्यक्ति वहां से भाग निकले. पुलिस इंदू को बेहोशी की हालत में उठा कर थाना ले आयी और कार केचालक रमेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola