समय से पूरी हो योजना

Updated at : 16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
समय से पूरी हो योजना

खूंटी : उपायुक्त ने बुधवार को जिला में चल रही जलछाजन योजना को लेकर बैठक की. मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कर्रा के 38 गांवों का चयन माइक्रो वाटर शेड निर्माण के लिए हुआ है. उपायुक्त ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर अन्य प्रखंडों में यह योजना क्यों नहीं शुरू हुई. चयन का मापदंड […]

विज्ञापन

खूंटी : उपायुक्त ने बुधवार को जिला में चल रही जलछाजन योजना को लेकर बैठक की. मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कर्रा के 38 गांवों का चयन माइक्रो वाटर शेड निर्माण के लिए हुआ है. उपायुक्त ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर अन्य प्रखंडों में यह योजना क्यों नहीं शुरू हुई.

चयन का मापदंड क्या व कितना सही पालन हुआ है. इस पर अधिकारियों ने बताया कि सरकार के गाइड लाइन का पूरा-पूरा पालन किया जा रहा है. उपायुक्त ने संबंधित कार्य के लिए प्रशिक्षण की पारदर्शिता पर अधिकारियों की जम कर क्लास ली. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का सही लाभ लोगों को मिले.

सिर्फ सरकारी राशि का खर्च करना ही मकसद नहीं होना चाहिए. ऐसा हुआ, तो कोई भी दोषी कार्रवाई से बच नहीं पायेंगे. योजना समय से पूरी हो. उपयोगिता मिलने पर ही योजना को सफल माना जायेगा.उपायुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के नाम पर राशि व्यय का ब्योरा अविलंब उपलब्ध कराएं. संबंधित गांवों का दौरा कर इसकी उपयोगिता की जांच करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola