सिल्ली : 16 साल में भी पूरा नहीं हुआ केंद्र

Updated at : 16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली : 16 साल में भी पूरा नहीं हुआ केंद्र

सिल्ली : सरकार की कोशिशों के बावजूद कुछ अधिकारियों की वजह से विकास की योजनाएं सही समय पर धरातल पर नहीं उतर पाती. इसका उदाहरण सिल्ली में देखा जा सकता है. सिल्ली प्रखंड के पतराहातू के बनिया टोला में बन रहा एक आंगनबाड़ी केंद्र 16 साल में भी पूरा नहीं हो पाया है. योजना वर्ष […]

विज्ञापन

सिल्ली : सरकार की कोशिशों के बावजूद कुछ अधिकारियों की वजह से विकास की योजनाएं सही समय पर धरातल पर नहीं उतर पाती. इसका उदाहरण सिल्ली में देखा जा सकता है.

सिल्ली प्रखंड के पतराहातू के बनिया टोला में बन रहा एक आंगनबाड़ी केंद्र 16 साल में भी पूरा नहीं हो पाया है. योजना वर्ष 1997-98 की है. केंद्र में फर्श निर्माण एवं दरवाजा लगाने काम बाकी है. इसके अभाव में केंद्र का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है. भवन के अभाव में आंगनबाड़ी का पतराहातू-2 केंद्र सेविका के निजी घर पर संचालित हो रहा है.

मात्र तीन हजार ही शेष

प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्य की प्राक्कलित राशि एक लाख 77 हजार 600 रुपये थी. उसमें से एक लाख 74 हजार 475 रुपये की निकासी कर ली गयी है. लगभग तीन हजार की राशि ही शेष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola