निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप

सिल्ली : मोदीडीह से निमुआ जाने वाली सड़क एवं इसके किनारे बनाये जा रहे गार्डवाल के निर्माण में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया गया है. कांग्रेस के रांची जिला ग्रामीण महामंत्री नगेंद्र नाथ गोस्वामी ने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिख कर इसकी जांच कराने की मांग की है. आरोप है कि निर्माण […]
सिल्ली : मोदीडीह से निमुआ जाने वाली सड़क एवं इसके किनारे बनाये जा रहे गार्डवाल के निर्माण में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया गया है. कांग्रेस के रांची जिला ग्रामीण महामंत्री नगेंद्र नाथ गोस्वामी ने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिख कर इसकी जांच कराने की मांग की है.
आरोप है कि निर्माण में प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.
निर्माण में घटिया किस्म के पत्थर का उपयोग किया जा रहा है. संबंधित विभाग के अधिकारी भी इसकी जांच नहीं करते. ऐसे में निर्माण कार्य की जांच जरूरी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




