स्थल चयन को लेकर नाराज

Updated at : 16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
स्थल चयन को लेकर नाराज

12 फीट के नाले पर बना है 80 फीट का चेकडैमगोला : गोला प्रखंड के विभिन्न नालों पर बनाये गये सीरीज चेकडैम का निरीक्षण बुधवार को लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता बजरंग बली सिंह ने किया. उन्होंने गूंगा बांध नाला के मुरूडीह, संग्रामपुर व पतरातू में बनाये गये चेकडैम को देखा. वे चेकडैम देख […]

विज्ञापन

12 फीट के नाले पर बना है 80 फीट का चेकडैम
गोला : गोला प्रखंड के विभिन्न नालों पर बनाये गये सीरीज चेकडैम का निरीक्षण बुधवार को लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता बजरंग बली सिंह ने किया. उन्होंने गूंगा बांध नाला के मुरूडीह, संग्रामपुर व पतरातू में बनाये गये चेकडैम को देखा. वे चेकडैम देख कर आश्चर्यचकित रह गये.

उन्होंने कनीय अभियंता को फटकार लगायी और कहा कि इन जगहों में चेकडैम बनाने की क्या आवश्यकता थी. चेकडैम निर्माण कार्य भी अधूरा है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि गूंगा बांध नाला एवं सपाई नाला पर आधा दर्जन चेकडैम बनाये गये हैं. प्रत्येक चेकडैम की लागत लगभग 32 लाख है.

निर्माण कार्य सिद्धार्था कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया है. लगभग 30-30 लाख रुपये राशि की निकासी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि दो चेकडैमो में माइक्रोलिफ्ट लगाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola