शिविर में 18 लोगों ने किया रक्तदान
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 7:56 PM
सदर अस्पताल के तत्वावधान में रविवार को तोरपा के कल्याण गुरुकुल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
खूंटी. सदर अस्पताल के तत्वावधान में रविवार को तोरपा के कल्याण गुरुकुल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर शोभा किस्पोट्टा और संस्थान के प्राचार्य भूपेंद्र शर्मा ने दीप प्रचलित कर किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर शोभा किस्पोट्टा ने बताया कि रक्तदान महादान होता है. इससे शरीर में किसी प्रकार का कमजोरी नहीं होता है. उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव व संस्थान के प्राचार्य भूपेंद्र शर्मा ने रक्तदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया. शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने स्वास्थ्य जांच करायी और स्वेच्छा से 18 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर काउंसलर निशांत झा, सुशांत कुमार, सुजीत नाग, कोमल कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










