शिविर में 14 लोगों ने किया रक्तदान

गायत्री प्रज्ञा पीठ प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
खूंटी. अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार को खूंटी थाना के सामने स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार के गायत्री प्रज्ञा पीठ प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 14 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर की शुरुआत सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव ने की. उन्होंने सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. शिविर में ऋतु मिश्रा, अंजली देवी, प्रशांत मिश्रा, संजीव कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, नवनीत रंजन, वंदना मिश्रा, शिव कुमार अदानी, मुन्ना कुमार, ब्यूटी मिश्रा, विजय मिश्रा, राजेश कुमार महतो तथा श्याम कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










